HomeSocial MediaKoo App क्या है? और इसे कैसे इस्तेमाल करें

Koo App क्या है? और इसे कैसे इस्तेमाल करें

Koo App क्या है?

Koo App  भी Twitter की तरह काम करने वाला माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप है| Koo App पूरी तरीके से एक भारतीय अप्लीकेशन है| इस एप्लीकेशन  ने पिछले साल भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आत्म निर्भर इनोवेशन चैलेंज जीता था| यह एप्लिकेशन अप्रमेय  राधाकृष्ण और मयंक  बिदावतका के द्वारा पिछले साल मार्च में डेवलप किया गया था| को ऐप Android के साथ-साथ iOS डिवाइस पर भी उपलब्ध है|

इसे भी पढ़ें: WhatsApp के जरिए अब डेक्सटॉप पर भी करें वीडियो कॉल

को ऐप के फीचर्स

इस ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह है, कि यह ऐप इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी तमिल कन्नड़ और तेलुगु भाषा को भी सपोर्ट करता है| इस एप्लीकेशन में आप 400 कैरेक्टर्स के मैसेज भी लिख सकते हैं| वह भी अपनी भारतीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए| इस एप्लीकेशन में भी आप ट्विटर की तरह किसी को फॉलो कर सकते हैं, और आप मैसेज लिख कर शेयर भी कर सकते हैं| इसके साथ साथ इस एप्लीकेशन में आपको फोटो और वीडियो को भी शेयर करने का आप्शन दिया गया है|

ऐसे करें डाउनलोड

Koo App एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर अवेलेबल है| अगर आप इस एप्लीकेशन को Android प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड करना चाहते हैं| तो आप गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, और iOS प्लेटफॉर्म पर आप इसे एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं| दोनों ही प्लेटफार्म पर को एप बिल्कुल फ्री अवेलेबल है|

आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें नीचे कमेंट करके बताएं|
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments