HomeNewsGoogle Play Store के द्वारा अब दूसरे फोन में भेजें एप्स

Google Play Store के द्वारा अब दूसरे फोन में भेजें एप्स

गूगल ने Google प्ले स्टोर के लिए एक नया अपडेट जारी किया है| इस अपडेट के बाद यूजर्स अपने एंड्राइड मोबाइल से दूसरे एंड्रॉयड मोबाइल पर एंड्रॉयड के एप्स को शेयर कर सकते हैं| कहने का मतलब यह है, कि अब आप Google प्ले स्टोर के जरिए ही अपने एप्स और गेम्स को दूसरे डिवाइस के साथ शेयर कर सकते हैं| इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में Google प्ले स्टोर का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए| तभी आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं|

इसे भी पढ़ें: Facebook के जरिए अब शॉर्ट वीडियो बनाकर करिए कमाई

अब हम आपको बताते हैं कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं

  • सबसे पहले आप अपने गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें|
  • राइट साइड में मौजूद तीन लाइन वाले मेनू बटन पर टैप करें|
  • अब आप माय एप्स एंड गेम्स वाले ऑप्शन पर जाएं|
  •  यहां आपको कई सारे टैब दिखाई देंगे अब आप को शेयर वाले  टैब पर जाना है|
  • शेयर वाले टेप पर जाने के बाद आपको सेंड और रिसीव के दो ऑप्शन दिखाई देंगे|
  •  इन ऑप्शन के जरिए आप दूसरे डिवाइस से गेम्स और ऐप को शेयर और रिसीव कर सकते हैं|

अगर आप किसी को ऐप को शेयर करना चाहते हैं| तो आपको सेंड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और यदि आप  कोई ऐप लेना चाहते हैं| तो आपको रिसीव वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है|

लेकिन आपको इन दोनों ऑप्शन का इस्तेमाल करने के लिए अपने डिवाइस के लोकेशन  की परमिशन देनी होगी| तभी आप इसके जरिए  एप्स और गेम्स को शेयर और रिसीव कर पाएंगे| इस फीचर के आने के बाद अब आपको  एप्स और गेम्स को शेयर करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी|

आपको इस  इस पोस्ट में दी गई जानकारी कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके बताएं|

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments