HomeFinanceAadhar PVC Card-इस तरीके से करें अप्लाई

Aadhar PVC Card-इस तरीके से करें अप्लाई

Aadhar PVC Card क्या है?

Aadhar PVC Card प्लास्टिक से बनाया गया कार्ड होता है| जिसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं| यह कार्ड  पेन कार्ड की तरह ही एक प्लास्टिक कार्ड होता है| यह आधार कार्ड कागज वाले आधार कार्ड की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है| क्योंकि यह प्लास्टिक से बना होता है और यह कभी  पानी में भीग जाए तो भी खराब नहीं होता है| 

आप तो जानते ही हैं, आज के टाइम में आधार कार्ड की क्या वैल्यू है|आज के समय में सारे काम आधार कार्ड सही हो रहे हैं| क्योंकि यह आप की नागरिकता को प्रमाणित करता है, और यह सभी लोगों के लिए अनिवार्य है|

अगर आप आधार पीवीसी कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो आप इसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं| इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको ₹50 का भुगतान करना होगा| इसके बाद आप इस कार्ड को अपने ऐड्रेस पर डिलीवरी करवा सकते हैं| अब हम आपको बताते हैं, कि इस कार्ड को कैसे अप्लाई कर सकते हैं| 

इसे भी पढ़ें: Google Play Store के द्वारा अब दूसरे फोन में भेजें एप्स

आधार पीवीसी कार्ड को ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में https://uidai.gov.in/ UIDAI की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना होगा| 
  • वेबसाइट के ओपन होने के बाद फर्स्ट ऑप्शन My Aadhar पर जाएं और यहां से Order Aadhar PVC Card पर क्लिक करें|
  • Order Aadhar Card का एक पेज ओपन हो जाएगा| इसमें आप अपना 12 डिजिट का आधार नंबर या 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी नंबर या 14 डिजिट का एनरोलमेंट आईडी नंबर इनमें से कोई एक टाइप करें और इसके बाद नीचे कैप्चर दिया होगा| उसे टाइप करें और इसके बाद सेंड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • ओटीपी सेंड करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी रिसीव होगी| उसे स्क्रीन पर दिख रहे ओटीपी बॉक्स में टाइप करें| 
  • इसके  इसके बाद अब आपको यहां आधार पीवीसी कार्ड का वर्चुअल इमेज दिखाई देगा| इस वर्चुअल कार्ड में आपका नाम जन्म की तारीख और आपके ऐड्रेस की जानकारी दिखाई देगी| अगर आपकी सभी जानकारी सही है| 
  • तो आप Make Payment वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और यहां पर दिखाई दे रहे सभी पेमेंट ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन चुने और  इसके जरिए आप पेमेंट करें| 
  • पेमेंट करने के बाद आपका आधार पीवीसी कार्ड आपके एड्रेस पर पहुंच जाएगा| इसके बाद आप अपने पेमेंट की रसीद को भी डाउनलोड कर सकते हैं, और उसे अपने पास सेव रख सकते हैं|
आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके बताएं|
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments