Koo App क्या है?
Koo App भी Twitter की तरह काम करने वाला माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप है| Koo App पूरी तरीके से एक भारतीय अप्लीकेशन है| इस एप्लीकेशन ने पिछले साल भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आत्म निर्भर इनोवेशन चैलेंज जीता था| यह एप्लिकेशन अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका के द्वारा पिछले साल मार्च में डेवलप किया गया था| को ऐप Android के साथ-साथ iOS डिवाइस पर भी उपलब्ध है|
इसे भी पढ़ें: WhatsApp के जरिए अब डेक्सटॉप पर भी करें वीडियो कॉल
को ऐप के फीचर्स
इस ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह है, कि यह ऐप इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी तमिल कन्नड़ और तेलुगु भाषा को भी सपोर्ट करता है| इस एप्लीकेशन में आप 400 कैरेक्टर्स के मैसेज भी लिख सकते हैं| वह भी अपनी भारतीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए| इस एप्लीकेशन में भी आप ट्विटर की तरह किसी को फॉलो कर सकते हैं, और आप मैसेज लिख कर शेयर भी कर सकते हैं| इसके साथ साथ इस एप्लीकेशन में आपको फोटो और वीडियो को भी शेयर करने का आप्शन दिया गया है|
ऐसे करें डाउनलोड
Koo App एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर अवेलेबल है| अगर आप इस एप्लीकेशन को Android प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड करना चाहते हैं| तो आप गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, और iOS प्लेटफॉर्म पर आप इसे एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं| दोनों ही प्लेटफार्म पर को एप बिल्कुल फ्री अवेलेबल है|