HomeNewsRealme Mobile launch Three New Devices

Realme Mobile launch Three New Devices

Realme मोबाइल ने तीन नए डिवाइस लॉन्च किए

Realme ने अपने तीन नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है| यह सभी स्मार्टफोन बजट रेंज  के स्मार्टफोन के अंदर आते हैं| रियलमी C25, Realme C21 और रियलमी C20 यह तीनों फोन रियल के द्वारा लांच किया गया है| अब हम आपको बताते हैं, कि इन सभी स्मार्टफोन की कीमत भारतीय बाजार में क्या रखी गई है|

रियलमी C20 की कीमत और स्पेसिफिकेशन 

  • रियलमी के इस स्मार्टफोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है| इस स्मार्टफोन में  6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है| 
  • इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल  एआई सेल्फी कैमरा दिया गया है| 
  • इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का हीलियो G35 पावरफुल प्रोसेसर का यूज़ किया गया है | 
  • रियलमी C20 में 5000mAh की बैटरी दी गई है| जो कि काफी पावरफुल है, और यह  स्मार्टफोन 3 कार्ड स्लॉट के साथ आता है|जिसके साथ आप दो सिम और एक मेमोरी कार्ड एक साथ यूज कर सकते हैं|

इस स्मार्टफोन की कीमत ₹6999 है| रियलमी C20 को  फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑफिशल वेबसाइट से खरीद सकते हैं| रियलमी C20 स्मार्टफोन की सेल 13 अप्रैल को 12:00 बजे के बाद शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: Nokia 3.4 हुआ लॉन्च जानें क्या है, खास फीचर्स

Realme C25 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

  • रियलमी C25 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी  कैमरा, 2MP  का माइक्रोलेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा दिया गया है|
  • स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस दिया गया है| इस स्मार्टफोन के साथ आप फुल एचडी वीडियो और मूवी एंजॉय कर सकते||
  • इस स्मार्ट फोन में मीडियाटेक हीलियो G70 गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है|जो कि गेमिंग के लिए एक अच्छा प्रोसेसर है|
  • रियलमी C25 में 6000mAh की बैटरी दिया गया है| जो 18 वाट के फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है|
  • इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लांच किया जाएगा| इसका पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ ₹9999 में आता है, और दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है| जिस की कीमत ₹10999 है| 
  • इन दोनों स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं| इस स्मार्ट फोन की सेल 16 अप्रैल को दोपहर के 12:00 बजे के बाद शुरू होगी|
इसे भी पढ़ें: Realme X7 5G भारत में हुआ लॉन्च, पढ़े पूरी जानकारी

Realme C21 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

  • इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दिया गया है| जो 89.5% स्क्रीन टो बॉडी रेशों के साथ आता है|
  • रियलमी C21 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2MP माइक्रोलेंस, 2MP डेथ सेंसर और 5MP का एआई सेल्फी कैमरा दिया गया है|
  • इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G35 पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है|
  • रियलमी C21 में 5000mAh की बैटरी दिया गया है| जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है|
  • रियलमी C21 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लांच किया जाएगा| इसका पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ ₹7999 में आता है, और दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है| जिस की कीमत ₹8999 है|
  • इन दोनों स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं| इस स्मार्ट फोन की सेल 14 अप्रैल को दोपहर के 12:00 बजे के बाद शुरू होगी|
आपको इन सभी स्मार्टफोन में से कौन सा स्मार्टफोन सबसे अच्छा लगा मैं नीचे कमेंट करके बताएं|
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments