HomeSoftwareBest Three Android Photo Editor Apps हिंदी में

Best Three Android Photo Editor Apps हिंदी में

Android Photo Editor:आजकल हर एक व्यक्ति के पास स्मार्ट फोन उपलब्ध है और ज्यादातर लोग फोटो क्लिक करने के लिए स्मार्ट फोन का ही उपयोग कर रहे हैं| क्योंकि स्मार्ट फोन से फोटो क्लिक करना काफी आसान होता है| इसीलिए कई प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी फोटो क्लिक करने के लिए स्मार्ट फ़ोन का उपयोग करते हैं| 

क्योंकि आजकल स्मार्ट फोन का कैमरा फ़ीचर काफी अच्छा हो गया है और अब इसके साथ आप बहुत अच्छी फ़ोटोग्राफ़ी भी कर सकते हैं| लेकिन इसके साथ आपके पास कुछ ऐसे फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर भी होने चाहिए|  जो आपके फोटो को और भी बेहतर बना सके| 

इसीलिए आज मैं आपको तीन ऐसे बेस्ट Android Photo Editor सॉफ्टवेयर के बारे में बताऊंगा जिसकी मदद से आप अपने फोटो को और भी बेहतर बना सकते हैं|

स्नैपसीड(Snapseed)

Photo Editor Android

स्नैपसीड फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर एंड्रॉएड का बेस्ट फोटो एडिटिंग  सॉफ्टवेयर है| जिससे गूगल के द्वारा डेवलप किया गया है| इस सॉफ्टवेयर को गूगल के प्ले स्टोर पर 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है| इस फोटो एडिटर के मदद से आप बहुत ही आसानी से अपनी फोटो को एडिट कर सकते हैं और इसमें कई प्रकार के टूल दिए हुए हैं| जो आप की फोटो को और भी बेहतर बनाते हैं|

इसके कुछ बेहतरीन फ़ीचर है:

  1. इस फोटो एडिटर से आप अपने फोटो को क्रॉप कर सकते हैं|
  2. इसकी मदद से अपनी फोटो के वाइट बैलेंस को बेहतर बना सकते हैं|
  3. इसमें पोट्रेट मॉड भी दिया गया है|
  4. इसमें आप अपने फोटो में Double Exposeure भी लगा सकते हैं|
  5. इस फोटो एडिटर के जरिए आप अपने फोटो में फ्रेम भी लगा सकते हैं|

फोटो डायरेक्टर(Photo Director)

Photo Editor Android

 फोटो डायरेक्टर फोटो एडिटर को CyberLink कंपनी के द्वारा डिवेलप किया गया है| यह सॉफ्टवेयर भी फोटो एडिटिंग के लिए एक बेहतर सॉफ्टवेयर है | इस सॉफ्टवेयर को गूगल के प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है| इस फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर में कुछ पावरफुल टूल्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने फोटो को बहुत ही आसानी से एडिट कर पाएंगे| 

इसके कुछ बेहतरीन फ़ीचर है:

  1. आप अपनी फोटो में अलग-अलग तरह के इफेक्ट का प्रयोग कर सकते हैं|
  2. इसकी मदद से आप अपने फोटो में ओवरलेयर्स को लगा सकते हैं|
  3. इस फोटो एडिटर के अंदर आपको काफी स्टीकर दिए हुए हैं, जिसको आप अपने फोटो में लगा सकते हैं|
  4. इसकी मदद से आप आसानी से अपने फोटो को कट कर सकते हैं|
  5. इस सॉफ्टवेयर के अंदर एक मैजिक ब्रश दिया हुआ है  जिसकी मदद से आप अपने फोटो में बेहतर इफेक्ट दे सकते हैं|

Also read: Signal App क्या है,और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

पिक्सआर्ट  फोटो एडिटर(Picsart Photo Editor)

Photo Editor Android

पिक्स आर्ट फोटो एडिटर को पिक्सआर्ट कंपनी के द्वारा डिवेलप किया गया है| यह फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर एंड्राइड का नंबर वन फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर  है|  यह फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ऑल इन वन फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है| इस फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर को प्ले स्टोर पर 500 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है|  जिसकी मदद से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि यह सॉफ्टवेयर कितना पॉपुलर है| 

इसीलिए यह एन्ड्रॉयड का नंबर वन फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है| इस सॉफ्टवेयर का उपयोग सबसे ज्यादा लोग फोटो एडिटिंग के लिए करते हैं|

Click her to download Picsart

इसके कुछ बेहतरीन फ़ीचर है:

  1. इस फोटो एडिटर की मदद से आप आसानी से अपने फोटो का बैकग्राउंड रिमूव कर सकते हैं|
  2. इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप फोटो एडिटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग भी कर सकते हैं|
  3. इस सॉफ्टवेयर की वजह से आप अपनी फोटो को आसानी से कट कर सकते हैं|
  4. इसमें एक ब्यूटी मोड भी दिया गया है| जिसमें आप अपने फोटो के अंदर फेस, आई, स्किन,और हेयर को भी चेंज कर सकते हैं|
  5. इस फोटो एडिटर के मदद से आप अपने फोटो में इफेक्ट के साथ अपने फोटो में Blur इफेक्ट का भी उपयोग कर सकते हैं|

आपको  को इन तीनों में से कौन सा फोटो एडिटर बेस्ट लगता है, आप हमें नीचे कमेंट करके बताएं|

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments